Swarozgar
BusinessSmall Scale Industry Guidesहिन्दी

How to make Geyser |Small Scale Industry Business Guide in Hindi – Swarozgar

Geyser Making Business in Hindi : पिछली पोस्ट में हमने डेजर्ट कूलर उद्योग के बारे में जाना था। डेजर्ट कूलर की तरह गीजर निर्माण का उद्योग भी कम पूँजी लगाकर प्रारम्भ किया जा सकता है।

अगर आप गर्मियों में डेजर्ट कूलर  निर्माण करते हैं तो सर्दियों में गीजर निर्माण के लिए आपको केवल कच्चा माल खरीदने के लिए ही पूंजी चाहिए। जिन उपकरणों से आपके कारीगर कूलर बनाते हैं, उन्हीं उपकरणों से गीजर भी बनाया जा सकता है। इस तरह आप गर्मियों में ठण्डक देने वाला डेजर्ट कूलर और सर्दियों में तुरन्त खौलता हुआ पानी देने वाले गीजर बनाकर आप अपना उद्योग पूरे साल कर सकते हैं।

Top 25 Business Ideas in India >>

Geyser के प्रकार

गीजर अलग-अलग क्षमताओं के आधार पर 3 लीटर से 100 लीटर तक बनाये जाते हैं। क्षमता से तात्पर्य इसमें भरे जा सकने वाले पानी की मात्रा से है। ये मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं।

  1. Kitchen Geysers :- तीन तथा पाँच लीटर के Geysers का प्रयोग रसोईघरों Kitchens में किया जाता है; इन्हें Kitchen Geysers कहा जाता है।
  2. Domestic Geysers :- 25, 35, 45 तथा 50 लीटर के Geysers स्नानघरों Bathrooms में लगाये जाते हैं। ये डोमेस्टिक Geysers कहलाते हैं।
  3. Industrial Geysers :- ये गीजर औद्योगिक संस्थानों, Hospitals, Hostels आदि जगह काम लिए जाते हैं। इनकी क्षमता 70, 85 और 100 लीटर होती है।

अब गीजर चाहे छोटा हो या बड़ा ; उसकी क्षमता चाहे 3 लीटर हो या 100 लीटर ; इनमें लगने वाले उपकरण तथा इन्हें बनाने का तरीका एक सा ही होता है। बस कुछ उपकरणों के माप अथवा मात्रा में ही थोड़ा अन्तर होता है। बाजार में सर्वाधिक मांग 3, 5, 35 तथा 50 लीटर के Geysers की ही होती है। इसलिए यदि आप इस Business में लगना चाहते हैं तो इन Geysers पर Focus करिये।

Top 24 Manufacturing Business Ideas in India >>

Geyser बनाने के लिए जरुरी उपकरण

  1. Heating Element / Emulsion Rod (पानी गर्म करने वाली रोड, नीचे Photo देखिये)
  2. थर्मोस्टेट Thermostat
  3. दो लोहे के Pipes (पानी अन्दर पहुँचाने तथा गर्म पानी बाहर निकालने के लिए)
  4.  C.R.C. Sheet (काली टिन की चद्दर) बाहरी ढांचा बनाने के लिए।
  5. Copper Sheet से बना ड्रम – यह अन्दर लगाया जाता है, इसमें पानी गर्म होता है।
  6. Glass Wool – यह दोनों ड्रमों के बीच की खाली जगह को भरने के लिए काम में लिया जाता है।
  7. कुछ नट-बोल्ट्स, बिजली का तार तथा गीजर को दीवार पर लगाने के लिए बाहरी ढांचे पर एक या दो सॉकेट।

गीजर बनाने का तरीका | How to make a Geyser

  • गीजर का बाहरी ढांचा C.R.C. Sheet (काली टिन की चद्दर) का बनाया जाता है तथा अन्दर का पानी भरने का डिब्बा Copper शीट का। ये ढांचे आप स्वयं भी अपने कारीगर से बनवा सकते हैं या किसी लुहार अथवा मेटल फैब्रीकेटर से भी बनवा सकते हैं। बाहरी ढांचे पर स्प्रेगन से कलर करके सुन्दर बना सकते हैं।
  • दोनों ढांचों के बीच भरी जाने वाली Glass wool 15-20 रु./K.G आती है।
  • Heat को control करने वाला Automatic Thermostat लगभग 200 रु. तक मिल जाता है। दो किलोवाट का अच्छी quality का Heating Element लगभग 200-300 रु. में आता है।
  • एक कुशल मिस्त्री तथा उसके साथ दो हेल्पर मिलकर 1 दिन में लगभग 14-15 Kitchen गीजर या 8-10 Domestic Geysers Assemble कर सकते हैं।

लागत खर्च तथा मुनाफा 

बढ़िया quality का माल उपयोग करके एक Kitchen Geyser लगभग 500 रु. तक तथा डोमेस्टिक Geyser लगभग 1000 रु. तक बन जाता है।

इनको आप बाजार में क्रमशः 1500 से 3000 तक बेच सकते हैं। इस तरह आप Geyser निर्माण उद्योग द्वारा अच्छा मुनाफा पा सकते हैं।

विद्युत उपकरण के उद्योगों की इस श्रृंखला में अगली बार हम जानेंगे Washing Machines, Cloths Drying Machine, Electric Iron निर्माण के उद्योग के बारे में। स्वरोज़गार से जुड़े रहने के लिए Subscribe जरूर कीजिये।

One thought on “How to make Geyser |Small Scale Industry Business Guide in Hindi – Swarozgar

  • dinesh saini kachchhawa

    Mujhe ye jankari bahut acchi lagi main apna svyam ka karkhana kholna caheta hu plz copret me main ek middil class family se hu

    Reply

Leave a Reply